जारचा में बढ़ेगी Mahila Unnati Sanstha की सक्रियता, बैठक में हुआ फैसला!
0 1 min 4 mths

Greater Noida News : समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला उन्नति संस्था (Mahila Unnati Sanstha) ने दादरी के जारचा में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को जारचा देहात क्षेत्र में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान जारचा देहात क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श भी किया गया।

Mahila Unnati Sanstha News

सक्रिय महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र
सक्रिय महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

बैठक को संबोधित करते हुए महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में कई महिलाएं अप्रत्यक्ष रूप से संगठन के साथ मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। यह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही महिलाओं को संगठन से जोड़कर सक्रिय भूमिका प्रदान करने पर उनकी कार्यक्षमता और भी बढ़ जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए उनकी उपस्थिति में संस्था ने कई महिलाओं को संगठन में सक्रिय रूप से जोड़कर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

Mahila Unnati Sanstha Greater Noida

डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाएं आज भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही है। ऐसी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की सक्रिय महिलाओं को संगठन से जोड़ा गया है।

इस मौके पर उन्होंने लक्ष्मी गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, पूनम गौतम को जिला सचिव, लता राजपूत को अध्यक्ष दादरी ब्लॉक, गौरी सागर को उपाध्यक्ष दादरी ब्लॉक और रानी देवी को सचिव दादरी ब्लॉक के रूप में नियुक्त किया। इस अवसर पर दादरी ब्लॉक प्रभारी आरके सागर और श्याम सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

-अनुवादक खबर ब्यूरो


हमारा सहयोग करें:

आपके प्रिय संस्थान ‘अनुवादक खबर’ को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Support PhonePe Anuwaadak Khabar

Mobile No: 8709191090
UPI ID: 8709191090@ybl

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India-China Border Dispute पर राहुल गांधी के बयान से बिफरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Prashant Kishor ने 15वें दिन केला खाकर और जूस पीकर तोड़ा अपना अनशन भारत ने SpaDeX Mission के साथ अंतरिक्ष में लगा दी एक और बड़ी छलांग! इंडिया फॉर चिल्ड्रेन ने Child Rights पर काम करके पाया शानदार सम्मान! Adivasi Ho Samaj के सामाजिक मिलन समारोह उपरूम-जुमुर को लेकर बैठक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ECRKU करता रहेगा संघर्ष Jharkhand RJD कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इन्हें किया गया याद