Saraswati Puja - रणक्षेत्र में बदला नगड़ी, भयंकर बवाल के बाद निषेधाज्ञा लागू!
0 1 min 1 yr

Ranchi Desk : रांची के नगड़ी अंचल में सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम भयंकर बवाल मच गया। यहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और जोरदार पत्थरबाजी भी हुई। पूरा इलाका रणक्षेत्र के रूप में बदल गया। हालांकि घटना के बाद नगड़ी अंचल में धारा 144 लागू कर दी गई है।

बता दें कि यह पूरी घटना मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

Saraswati Puja News Ranchi

ताजा जानकारी के अनुसार घटना के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से नगड़ी अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को रात दस बजे से अगले आदेश तक के लिए अंचल क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, सिटी एसपी राजकुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेकाबू भीड़ पुलिस से भी उलझ गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के दौरान भीड़ ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई।

Saraswati Puja Jharkhand

बता दें कि नगड़ी इलाके में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार की शाम में शोभायात्रा निकाली गई थी। रात करीब आठ बजे शोभायात्रा एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची। वहां पर शोभायात्रा में शामिल लोग नाच-गान कर रहे थे। इसी क्रम में धार्मिक स्थल के पास मौजूद लोगों ने धार्मिक स्थल से आगे बढ़ने को कहा।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में बकझक शुरू हो गई। बहस ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लग गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। आरोप है कि पथराव की शुरुआत पहले धार्मिक स्थल से हुई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगी।

पत्थरबाजी के कारण मामला और बिगड़ गया। सड़क पर चारों ओर पत्थर और घायल लोग नजर आ रहे थे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग एक धार्मिक स्थल चौक पास हथियारों के साथ जमा हो गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी भी हुई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरू में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन लोगों ने पुलिस के साथ भी उलझना शुरू कर दिया। इसके बाद उपद्रव कर रहे लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। इसके आधा घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची, जिसके बाद भीड़ पर काबू पाया गया। फिलहाल जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में निशेधाज्ञा लागू कर दी है।

-अनुवादक न्यूज ब्यूरो


यह भी देखें: VIDEO – Katrina Kaif : मॉडलिंग और बॉलीवुड के साथ ही फैंस पर भी है राज, आखिर क्यों हैं इतने दीवाने!

Katrina Kaif – फैंस के दिलों पर सालों से कर रही हैं राज

क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India-China Border Dispute पर राहुल गांधी के बयान से बिफरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Prashant Kishor ने 15वें दिन केला खाकर और जूस पीकर तोड़ा अपना अनशन भारत ने SpaDeX Mission के साथ अंतरिक्ष में लगा दी एक और बड़ी छलांग! इंडिया फॉर चिल्ड्रेन ने Child Rights पर काम करके पाया शानदार सम्मान! Adivasi Ho Samaj के सामाजिक मिलन समारोह उपरूम-जुमुर को लेकर बैठक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ECRKU करता रहेगा संघर्ष Jharkhand RJD कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इन्हें किया गया याद